Thursday, October 29, 2026

फालता सीट पर भाजपा की बड़ी जीत, देबांग्शु ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भारी अंतर से हराते हुए चुनाव जीत लिया। देबांग्शु को 1.49 लाख से ज्यादा वोट मिले और उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस नतीजे को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

CPM उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे

मतगणना के अंतिम परिणामों के अनुसार CPM उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी करीब 40 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे नंबर पर रहे। चुनाव से पहले ही उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी। फालता सीट पर आधिकारिक तौर पर छह उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि, रीपोलिंग से कुछ दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने सार्वजनिक रूप से चुनाव से पीछे हटने की बात कही थी। इसके बावजूद उन्होंने चुनाव आयोग को कोई औपचारिक लिखित सूचना नहीं दी थी। इसी कारण उनका नाम और चुनाव चिन्ह EVM में मौजूद रहा।

285 बूथों पर हुई थी रीपोलिंग

फालता सीट के 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। चुनाव आयोग के मुताबिक रीपोलिंग में मतदान प्रतिशत पहले से बढ़ गया था। रीपोलिंग के दौरान 88.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान में 86.71 प्रतिशत वोट पड़े थे। 29 अप्रैल को मतदान के बाद कई बूथों से EVM में कथित गड़बड़ी और चुनावी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने मामले की जांच कर प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। फालता सीट पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अंतिम नतीजों में भाजपा ने भारी बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में रविवार को विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर BSP की बड़ी बैठक

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर