Monday, November 2, 2026

सीएम योगी ने कार्यक्रम में सूर्या हत्याकांड का जिक्र कर कहा- आपराधिक घटनाएं बर्दाश्त नहीं होगी

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कड़ा संदेश दिया और कहा कि दोस्ती के नाम पर हिंसा और छुरेबाजी जैसी घटनाएं किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं यह घटना बेहद दुखद है. इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को सही संस्कार और दिशा देने में असफल रहते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है.

आपराधिक घटनाएं बर्दाश्त नहीं होगी

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा कानून का सम्मान करने वाले आम नागरिकों के साथ खड़ी है. वहीं, कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले और समाज में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी आपराधिक घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अहिंसा और करुणा मानवता के आभूषण हैं, लेकिन समाज और राष्ट्र के सामने दुष्ट एवं अपराधी प्रवृत्तियों से सख्ती से निपटना आवश्यक है. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख किया और कहा कि सज्जनों की रक्षा और दुष्कर्मियों के दमन के लिए दृढ़ता जरूरी है.

इसे भी पढ़े: दुमका में अपनी ही नाबालिग बेटी का 3 साल तक यौन शोषण करने का आरोपी पिता गिरफ़्तार

सीएम योगी ने कैफे का उद्घाटन किया

सीएम योगी सोमवार को बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के आलमपुर गांवड़ी गांव पहुंचे और दोपहर करीब 1:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया. वहीं सीएम ने कार्यक्रम स्थल के पास लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया. जहां उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विदुर ब्रांड उत्पादों, कृषि एवं उद्यानिकी प्रदर्शनी, ऊर्जा विकास से जुड़े स्टॉलों तथा पुलिस विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.

वहीं इस दौरान उन्होंने प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी किया. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए शरणार्थी परिवारों और पूर्व सैनिक परिवारों से मुलाकात की. कार्यक्रम के दौरान कृषकों और पूर्व सैनिकों को अधिकार पत्र एवं खतौनी का वितरण किया गया. इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

समाज में खतरा बनने वालों पर कार्रवाई जारी

सीएम ने कहा कि जो लोग सामान्य नागरिकों, गरीबों, महिलाओं और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों के प्रति भी सख्त रुख अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया. इसके साथ ही समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कानून का शासन सर्वोपरि है और अपराध और अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने शामिल थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर