Thursday, October 29, 2026

दुमका में अपनी ही नाबालिग बेटी का 3 साल तक यौन शोषण करने का आरोपी पिता गिरफ़्तार

न्यूज डेस्क: दुमका जिले में 47 वर्षीय पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी का लगातर 3 साल तक शोषण किया. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में पीड़िता की मां ने ही मामला दर्ज कराया है. उसने पुलिस को लिखित शिकायत में अपने पति और पीड़िता के पिता पर बेहद गंभीर आरोप लगाया और कहा कि आरोपी शख्स अपनी 15 साल की बेटी का यौन शोषण कर रहा था.

डॉक्टर के समक्ष किया खुलासा

जानकारी के अनुसार, बेटी 1 साल से मानसिक रूप से परेशान थी जिसके बाद उसने दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया, लेकिन वहां इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ. जिसके बाद पति-पत्नी अपनी बेटी को लेकर इलाज के लिए वेल्लोर गए. जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उससे पूछताछ की, जिसमें बेटी ने उनके समक्ष इस बात का खुलासा किया.

पीड़िता ने बताया कि उसका पिता उसके साथ लगातार यौन शोषण करता है और उस पर दबाव बनाता था कि अगर उसने इस बात का खुलासा किया, तो वह उसकी मां को छोड़ देगा. जिस वजह से बेटी इस अवधि में मानसिक रूप से परेशान और गंभीर अवसाद में थी. वह इससे काफी परेशान थी कि उसने इस दौरान खुद को खत्म करने का प्रयास किया था.

इसे भी पढ़े: लुधियाना में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, यूनियन के नेताओं ने की मुआवजे की मांग

प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता एक प्रतिष्ठित कंपनी में 12 साल से काम कर रहा है और 4 महीना पहले ही तबादले के बाद बतौर मैनेजर दुमका आया था. घटना को लेकर यह दम्पति अप्रैल महीने में वेल्लोर गए थे. उसके बाद पत्नी ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में आवेदन दिया. उसके आधार पर बीएनएस की धारा और पॉक्सो की धारा के तहत आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ ने आरोपी ने खुद को बेगुनाह और पत्नी द्वारा रची साजिश बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर