Tuesday, June 23, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 262 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति का तोहफा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में 262 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे होने वाले इस समारोह में नियुक्ति पाने वालों में सबसे अधिक 151 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एवं अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : पुणे में हुआ ‘राजा रघुवंशी कांड : मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर होने वाले पति को खाई में धकेला, युवा कारोबारी की हुई मौत

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के 56, वरीय अस्पताल प्रबंधक के 29 तथा वित्त प्रबंधक के 26 पदों पर अनुशंसित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त था। इस पद पर लंबे समय बाद नियमित नियुक्ति हुई है। अब इन पदों पर नियुक्ति होने से राज्य में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर शिकंजा कसेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत नियुक्ति

वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत अनुबंध पर टेंडर के माध्यम से हुई है। चयनित चिकित्सकों को उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए विकल्प के अनुसार पदस्थापन भी कर दिया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थी वहां योगदान देंगे। इन सभी चिकित्सकों को उनके द्वारा कोट की गई मानदेय राशि मिलेगी, जो अधिकतम तीन लाख रुपये मासिक होगी।

इनके अलावा वरीय अस्पताल प्रबंधक तथा वित्त प्रबंधक के पदों पर भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत अनुबंध पर हुई है। इन्हें निर्धारित मानदेय देय होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत ही अस्पताल प्रबंधक तथा आइटी एग्जीक्यूटिव के पदों पर भी नियुक्ति होनी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर