Monday, September 14, 2026

केंद्र सरकार ने दी ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ को मंज़ूरी, 25 हज़ार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित

देश  :  भारत सरकार ने देश के एक्सपोर्ट इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ की मंज़ूरी दी है. इसके लिए क़रीब 25 हज़ार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ को लेकर कहा, “हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि दुनिया भर के बाज़ारों में ‘मेड इन इंडिया’ की गूंज और भी अधिक सुनाई दे!” उन्होंने कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (ईपीएम) को मंज़ूरी दी है. इसका मक़सद भारत के निर्यात को मज़बूत बनाना है.”

पीएम मोदी ने कहा, “यह छोटे कारोबारों (एमएसएमई), पहली बार निर्यात करने वालों और श्रम-आधारित उद्योगों की मदद करेगा. इस मिशन में सभी ज़रूरी साझेदारों को साथ लाकर एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जो नतीजे देने वाली और अधिक असरदार होगी.” एमएसएमई मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य विभाग और अन्य साझेदारों ने मिलकर ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ को लॉन्च किया है. इसमें उद्योग संघ और राज्य सरकारें भी शामिल हैं.

Also Read : बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का एलान, आम चुनाव के दिन ही होगा जनमत संग्रह

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर