Monday, September 14, 2026

जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में जेल में बंद बुद्धेश्वर भगत की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

रांची: 14वीं JPSC परीक्षा धांधली मामले में पिछले महीने सीआईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए बुद्धेश्वर भगत की जमानत याचिका पर सीआईडी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अधिवक्ता कुंदर कुमार वर्मा के माध्यम से दायर की गई जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

इसे भी पढ़ें: हिंदी दिवस आज: हर साल आज मनाये जाने वाले इस दिवस का जानें महत्व और इतिहास

बता दें कि जेपीएससी मामले में 22 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीआईडी ने 5 अगस्त को बुद्धेश्वर भगत को गिरफ्तार किया था. वह लोहरदगा जिले के बेजवाली गांव का रहने वाला है. बुद्धेश्वर वर्ष 2008 से नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था. इसी दौरान वर्ष 2022-23 में उसकी मुलाकात अभय कुमार तिवारी से हुई. अभय तिवारी NHM में आउटसोर्सिंग का काम लेने के सिलसिले में आया था. इसके बाद से ही दोनों हमेशा संपर्क में बने रहे और जेपीएससी परीक्षा धांधली में दोनों की संलिप्तता सामने आई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर