Wednesday, November 4, 2026

14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में दायर याचिका पर 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

रांची: 14वीं JPSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 सितबर को अगली सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह मामला 18 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकान्त, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: दुमका के सेल्फी ब्रिज से महिला ने पानी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

अब तक हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता की ओर से मांग की गई कि मामले की जांच CBI को सौंपी जाए या फिर किसी सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए. यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दायर की गई है. इस मामले में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से दो हस्तक्षेप याचिकाएं भी दायर की गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर