Friday, October 30, 2026

कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की भिड़ंत में एक की मौत, रांची में कोकर तालाब से बुजुर्ग का मिला शव

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के पास रविवार देर रात लगभग 12 बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृत चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं दूसरे वाहन का चालक दुर्घटनाग्रस्त केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस और राहत दल ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से यह घटना घटी. फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें : आठ दिनों से लापता महिला का शव जंगल से बरामद, हत्या कर जमीन में कर दिया गया था दफन

रांची में अधेड़ की डूबने से मौत

राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर डिस्टलरी पार्क स्थित तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को पानी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मृतक की पहचान व उनके परिजनों की तलाश भी कर रही है ताकि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर