Thursday, July 23, 2026

सीबीएसई का पोर्टल एक जून से खुलेगा, स्टूडेंट्स के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कहा कि पोस्ट-रिज़ल्ट गतिविधियों के लिए पोर्टल एक जून से खुलेगा. पोस्ट-रिज़ल्ट गतिविधियों में उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन जैसी चीज़ें शामिल हैं. साथ ही बोर्ड ने स्टूडेंट्स की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया है. हेल्पलाइन: 1800 11 8004 और ईमेल: resultcbse2026@cbseshiksha.in

इसे भी पढ़ें : पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली बंफर जीत, कैसा है भाजपा का प्रदर्शन

सीबीएसई ने एक्स पर एक बयान में कहा कि जो स्टूडेंट्स उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए प्रक्रिया को ‘पारदर्शी और तकनीकी अड़चनों से मुक्त बनाने’ के लिए यह फ़ैसला लिया गया है. सीबीएसई ने कहा, “यह फ़ैसला मूल्यांकन के सर्वोच्च मानकों और प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है.”

बयान में कहा गया, “जो स्टूडेंट्स पोस्ट-रिज़ल्ट एक्टिविटीज़ पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी अड़चनों से मुक्त बनाए रखने के लिए यह तय किया गया है कि निर्धारित पोर्टल अब 1 जून 2026 से खुलेगा.”

सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिज़ल्ट आने के बाद कॉपी जांचने की नई प्रक्रिया ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) पर सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष ने भी इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. सीबीएसई के अनुसार, इस साल 12वीं की परीक्षा में 17 लाख 68 हजार 962 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 4 लाख 4 हजार 319 स्टूडेंट्स ने री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन किया है. यानी क़रीब 22.85 फ़ीसदी स्टूडेंट्स ने पुनर्मूल्यांकन की मांग की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर