Wednesday, July 22, 2026

सीबीएसई ने मध्य-पूर्व के 7 देशों में रद्द की 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं

नई दिल्ली : सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने मध्य-पूर्व के सात देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. यह फ़ैसला क्षेत्र में जारी संघर्ष की वजह से बनी स्थिति को देखते हुए लिया गया है. सीबीएसई ने बताया कि संघर्ष से प्रभावित देशों के स्कूलों और संबंधित अधिकारियों से सुझाव और अनुरोध मिले थे.

इसके आधार पर 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करने की संभावना की दोबारा समीक्षा की गई और इसके आधार पर फ़ैसला लिया गया है. सर्कुलर में कहा गया, “बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित 12वीं बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द की जाती हैं.”

इससे पहले सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं टाले जाने से जुड़े अब तक पांच सर्कुलर जारी किए थे. बोर्ड ने कहा है कि इन पांचों सर्कुलर के ज़रिए स्थगित की गई परीक्षाएं भी अब रद्द मानी जाएंगी. इसके अलावा सीबीएसई ने यह भी कहा है कि जिन देशों में 12वीं की बोर्ड परिक्षाएं रद्द हुई हैं, उन देशों में परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया के बारे में बाद में अलग से सूचना दी जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर