Thursday, July 23, 2026

बोकारो में CBI ने रेलवे इंजीनियर को 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बोकारो : दक्षिण पूर्व रेलवे के धनबाद-आद्रा मंडल में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो इलेक्ट्रिकल विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के बदले 15 हजार रुपये की अवैध मांग की थी.

मिली जानकारी के मुताबिक, दरोगा प्रधान कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार राय ने 27 फरवरी को CBI में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि भोजूडीह स्थित साइट ऑफिस के लिए बिजली कनेक्शन की जरूरत थी, जिसके लिए आरोपी इंजीनियर पैसे की मांग कर रहा था. बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी रेलवे के ट्रैक डबलिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और आद्रा डिवीजन में उसका काम जारी है. इसी परियोजना के तहत साइट ऑफिस में बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी.

आरोपों को सही पाए जाने के बाद कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने ट्रैप प्लान किया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया. फिलहाल CBI ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच होगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर