Saturday, August 1, 2026

पलामू में तिलक के दौरान हुई हर्ष फॉयरिंग में दो लोग घायल, मामला दर्ज

पलामू : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ भगत गांव में एक तिलक समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई हैं. जहाँ बीती शुक्रवार रात करीब 11:00 इस घटना में दो लोग घायल भी हो चुके हैं. घायलों में शिल्दा खुर्द निवासी जागेश्वर बैठा शामिल हैं, जिन्हें पीठ में गोली लगी है. वहीं समारोह में मौजूद एक पंडित के दाहिने पैर में गोली लगी. अचानक फायरिंग होने से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश के आसार, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत स्थित शिल्दा खुर्द गांव के करीमन बैठा अपनी बेटी के तिलक कार्यक्रम के लिए तेंदुआ भगत गांव पहुंचे थे. उनके साथ परिवार और रिश्तेदार भी मौजूद थे. इसी दौरान देर रात गोली चलने की घटना हुई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है और उनका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर