Sunday, September 13, 2026

गुमला में कार-ट्रक की टक्कर में कार चालक की मौत

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में छतरपुर गांव के पास सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, विपरीत दिशा से आ रहे एक कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। जबकि अनाज से लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद कार चालक का शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर जाम लगी रही और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार चालक का शव वाहन के अंदर फंसे होने के कारण उसे बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। ट्रक चालक ने अपना नाम दक्षिणेश्वर बंगाली बताया है। उसने पुलिस को बताया कि वह राशन का चावल लेकर जा रहा था। उसके अनुसार कार चालक मोबाइल पर बात कर रहा था, इसी कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। ट्रक चालक को इस दुर्घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर JH01Q 3111 है, जो डूमरी की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक (नंबर JH 02W 7481) गुमला की ओर से जा रहा था। छतरपुर गांव के पास एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया था। फिंगर लॉक होने के कारण तत्काल मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान अशोक कुमार खलखो के रूप में हुई, जो जारी थाना क्षेत्र के रिगनिटोली गांव के निवासी थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर