Thursday, July 23, 2026

होटल के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में मिला व्यवसायी का शव, जांच में जुटी पुलिस

दरंभगा: बिहार के दरंभगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित नारायण रेस्ट हाउस में बुधवार देर रात कमरा नंबर 109 से एक व्यवसायी का शव मिला है. पिछले 2 दिनों से अंदर से बंद था और वो 2 दिनों से बाहर नहीं निकले थे. वहां के कर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर गई, जहां बाथरुम के अंदर शव पड़ा मिला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

होटल प्रबंधक ने कहा

वहीं मृतक की पहचान संजय प्रसाद अग्रवाल सुपौल नगर थाना क्षेत्र गुजरी बाजार निवासी के रुप में हुई है. पुलिस को कमरे से कुछ कागजात मिले है जिसके आधार पर उन्होंने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. होटल प्रबंधक के अनुसार, संजय प्रसाद अग्रवाल 15 अप्रैल को रुम लेकर ठहरे थे.

हालांकि पिछले 2 दिनों से उन्हें किसी ने कमरे से बाहर निकलते नहीं देखा और न ही कमरे में किसी प्रकार की कोई गतिविधि की जानकारी मिली. बीती रात होटल के कमरे से तेज गंध आने लगी तो शक के आधार पर काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़े: आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, मुद्दे को लेकर अटकलें तेज

हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो बाथरुम में संजय का शव पड़ा मिला. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफएसएल की टीम को बुलाया और जांच करवाया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या.

पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है. इसके साथ ही कमरे से कुछ कागजात मिले है, जिसे एफएसएल की टीम ने जब्त कर लिया है. आशंका जताई जा रही कि जहरीला पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर