Monday, November 2, 2026

वाराणसी से रांची आ रही बस NH-19 पर डंफर से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, फार्माकर्मी की मौत व 22 अन्य घायल

औरंगाबाद/रांची : वाराणसी से मंगलवार रात रांची के लिए निकली रेखा बस बिहार के औरंगाबाद जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना NH-19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह हुई, जब बस ने सड़क निर्माण कार्य में लगी डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक फार्मा कर्मी की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के राजा तालाब निवासी 35 वर्षीय बाबू विवेक सिंह के रूप में हुई है। वह एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थे और कंपनी के काम से अपने सहयोगी आशु पटेल के साथ रांची जा रहे थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विवेक सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को दिया निर्देश, नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराकर लगाएं नंबर प्लेट

जानकारी के अनुसार, रेखा बस सोमवार रात करीब नौ बजे वाराणसी से रांची के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार की सुबह करीब दो बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस आगे चल रहे डंपर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

घायलों में वाराणसी निवासी मनेश गुप्ता, संजय राम, मनिकेश सिंह, अमन मिश्रा, दुलारी देवी समेत कई अन्य यात्री शामिल हैं। इधर मृतक के सहयोगी आशु पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी विवेक सिंह के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए NH-19 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर