Wednesday, September 16, 2026

बजट 2026 : आम आदमी को राहत, दवाइयों से लेकर स्मार्टफोन तक होंगे सस्ते

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी, रविवार को संसद में लगातार नौंवा केंद्रीय बजट पेश किया। बजट भाषण के बाद आम जनता की नजर इस बात पर टिकी रही कि रोजमर्रा की कौन-कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन पर महंगाई का असर पड़ेगा। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में साफ संकेत दिए कि यह बजट आम आदमी, मरीजों, युवाओं और घरेलू उद्योगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत 

बजट में सबसे बड़ी राहत स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर दी गई। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई अहम दवाइयों को सस्ता किया जाएगा। इससे लाखों मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इससे बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी।

मेक-इन-इंडिया अभियान को बढ़ावा

इसके अलावा ‘मेक-इन-इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते हो सकते हैं। घरेलू निर्माण को आगे बढ़ाने के साथ-साथ इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिन्हें अब किफायती दामों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद मिल सकेंगे।

चमड़े से बने उत्पादों की कीमतों में गिरावट

बजट के बाद चमड़े से बने उत्पादों की कीमतों में भी कमी आने की संभावना है। जिसमें जूते, बैग और अन्य लेदर के सामान  शामिल हैं, जो आम लोगों की पहुंच में आ सकते हैं, जिससे इस उद्योग से जुड़े कारीगरों और कारोबारियों को भी फायदा होगा। वहीं, खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव रखा है। इससे युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और देश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर