Thursday, July 23, 2026

बोकारो: बाउंड्री वॉल विवाद में चाचा-भतीजा आमने-सामने, पिस्टल लहराने से मचा हड़कंप

बोकारो : चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हथियार तक पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार, पहले यहां 10 इंच मोटी पुरानी दीवार बनी हुई थी। दोनों पक्ष आपसी सहमति से इसे तोड़कर 5-5 इंच की अलग-अलग दीवार बनाने पर राजी हुए थे, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति न बने।

इसके लिए राजमिस्त्री को भी बुलाया गया था और निर्माण कार्य शुरू होने वाला था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सूरज राणा के चाचा दिनेश राणा और उनके बेटे आशुतोष राणा मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया, जिससे विवाद और गहरा गया।

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब आशुतोष राणा बुलेट मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और अपने पास रखा रिवॉल्वर निकाल लिया। हालांकि, मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ा और हथियार लहराते हुए वापस अंदर चला गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर