Friday, July 24, 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऑफिशियल वेबसाइट ऐसे करें डाउनलोड

न्यूज डेस्क: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट csbc-bih.bihar.gov.in या csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान में कुल 4128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in या csbc-bih.bihar.gov.in पर जाएं. जिसके बाद होमपेज पर Bihar Police Constable Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें. फिर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. जिसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें. फिर स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा. वहां से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी को ध्यान से देख लें. जहां आपको किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो आप तुरंत CSBC से संपर्क करें.

इसे भी पढ़े: बिहार में MLC चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, 18 जून को होगा मतदान

14 और 17 जून 2026 को होगी परिक्षा

CSBC के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 थी. जहां एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई थी. वहीं इसकी भर्ती परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. जिसके लिए 1 जून 2026 को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4128 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें निषेध सिपाही के 1603 पद, जेल वार्डर के 2417 पद और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के 108 पद शामिल हैं. यह भर्ती बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर