Wednesday, July 22, 2026

बिहार में MLC चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, 18 जून को होगा मतदान

न्यूज डेस्क: बिहार में आज से यानी 1 जून से 10 सीटों पर बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन शुरु हो गया है. जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की. बीते रविवार को भी उनकी मुलाकात हुई थी. राजनीतिक दृष्टिकोण से यह मुलाकात खास मानी जा रही है और सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. वहीं घटक दलों में सीटों की डिमांड शुरू हो गई है.

4 बजे के बाद मतों की गिनती

इलेक्शन कमीन के द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें 1-8 जून तक नामांकन होगा. 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक नाम वापसी का समय रहेगा. 10 नामांकन होने की स्थिति में 11 जून को नाम वापसी का समय खत्म हो जाएगा और बाद में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी. विधानसभा कोटे की इन दस सीटों के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाला जाएगा. शाम 4 बजे के बाद मतों की गिनती होगी और परिणाम जारी होगा.

इसे भी पढ़े: प.सिंहभूम के गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने एक्स पर लिखा

बिहार MLC चुनाव और सियासी हलचल के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य खूब चर्चा में थी कि वो चुनाव लड़ सकतीं हैं. लेकिन उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसे अफवाह बताया था. रोहिणी ने अपने एक्स पर लिखा था, ‘घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है.

इसके बाद उन्होंने आगे लिखा कि, ‘गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था. इस बार भी होगा. ये वही लोग हैं, जिन लोगों ने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु मां के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जमकर फैलाई थी.’

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर