पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की आगामी मतदाता सूची को लेकर एक गंभीर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत लगभग 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री का दावा है कि ‘तार्किक विसंगतियों’ के बहाने वैध नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की अंतिम मतदाता सूची से 1.2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटने की एक बड़ी साजिश रची जा रही है. SIR के बाद सामने आ रहे आंकड़ों को लेकर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, जिन मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे, उनके लिये वह पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेंगी. ममता साउथ कोलकाता के भवानीपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. भवानीपुर ममता बनर्जी का अपना विधानसभा क्षेत्र भी है.


