Wednesday, September 16, 2026

मतदान से ठीक पहले तारापुर में बड़ा खेल, सम्राट चौधरी के समर्थन में चुनाव मैदान से हटे बसपा प्रत्याशी आशीष आनंद

बिहार  :  बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान कल यानी 6 नवंबर को हो रहा है, इस चरण में मुंगेर की तारापुर सीट पर भी मतदान होना है. हालांकि मतदान होने से पहले ही इस सीट पर बुधवार को बड़ा खेल हो गया जब बसपा उम्मीदवार आशीष आनंद ने भाजपा प्रत्याशी सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समर्थन देने का ऐलान किया है. भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच आशीष आनंद ने कहा, “मैंने पूरी तरह से सोच-विचार के बाद सम्राट चौधरी जी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उनके नेतृत्व और विकास कार्यों से मैं काफी प्रभावित हूं।”

बसपा उम्मीदवार ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी सम्राट चौधरी को भविष्य का बड़ा नेता मानते हैं, ऐसे में तारापुर से सम्राट चौधरी को मौका मिले, ताकि तारापुर में विकास की रफ्तार तेज हो सके। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदान से ठीक पहले बसपा प्रत्याशी का यह कदम एनडीए के पक्ष में बड़ा लाभ साबित हो सकता है।

स्थानीय स्तर पर भी इसे भाजपा के लिए मनौवैज्ञानिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे विपक्षी दलों के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। तारापुर विधानसभा में पहले चरण में मतदान होना है, और यह सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से संवेदनशील मानी जाती रही है। ऐसे में बसपा उम्मीदवार का भाजपा को समर्थन देना चुनावी समीकरणों को बदल सकता है। आशीष आनंद का समर्थन भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी के लिए चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक फायदा साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि यह गठजोड़ मतदान के नतीजों पर कितना असर डालता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर