Thursday, July 23, 2026

हजारीबाग में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ा अभियान, 400 एकड़ में लगे पोस्ता की फसल नष्ट

हजारीबाग : पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए जंगल और पहाड़ी इलाकों में उगाई गई 400 एकड़ से अधिक अवैध पोस्ता (अफीम) की फसल को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ड्रोन कैमरों की मदद से चिन्हित क्षेत्रों में की गई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल को जमींदोज कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर साल की शुरुआत से ही अवैध अफीम खेती के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 400 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली पोस्ता की खेती को खत्म किया गया। पुलिस के अनुसार अभी और इलाकों की पहचान की गई है, जहां जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। यह क्षेत्र घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा होने के कारण पहले कार्रवाई करना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन इस बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरों से फसल का सटीक लोकेशन पता लगाया गया। इसके बाद जमीनी टीमों ने पहुंचकर पूरी फसल नष्ट कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले छिटपुट कार्रवाई से ज्यादा असर नहीं पड़ता था और यहां से करोड़ों रुपये की अफीम दूसरे राज्यों तक पहुंच जाती थी। इस बार लगातार और बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर सप्लाई चेन को तोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की गुप्त सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर