Thursday, July 23, 2026

गढ़वा जिले में बड़ी प्रशासनिक चूक, 4 महीने पहले मृत कर्मचारी का कर दिया ट्रांसफर, मचा हड़कंप

गढ़वा : जिले में प्रशासनिक लापरवाही का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां मृत हो चुके एक राजस्वकर्मी का ही तबादला कर दिया गया, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिला स्तर से राजस्वकर्मियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई थी। इस सूची में कई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सूची में दिवंगत राजस्वकर्मी गौरव आनंद का नाम भी शामिल कर दिया गया।

4 महीने पहले हुआ देहांत

जारी आदेश में उन्हें भवनाथपुर अंचल से रंका अंचल में पदस्थापित दिखाया गया है, जबकि उनका निधन लगभग चार महीने पहले ही हो चुका है। जैसे ही यह आदेश सामने आया, अंचल कार्यालय और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि जब संबंधित कर्मचारी का देहांत हो चुका है, तो ऐसे में उनका तबादला आदेश जारी होना साफ तौर पर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

पुरानी सूची के आधार पर तबादला

वहीं अंचल कार्यालय के कर्मियों का कहना है कि स्थानांतरण सूची जिला स्तर से जारी होती है और संभव है कि पुराने डाटा के आधार पर नाम सूची में शामिल हो गया हो। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में विभाग को आदेश जारी करने से पहले अभिलेखों की ठीक से जांच करनी चाहिए, ताकि इस तरह की गलती दोबारा न हो। हालांकि अब तक इस मामले में किसी वरीय अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कोई कार्रवाई ही की गई है. लेकिन जिले में इस मामले की चर्चा जोरों पर है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर