Thursday, July 23, 2026

‘मंईयां सम्मान दिवस’ पर एक साथ मिलेगा लाभुकों को योजना का पैसा, अक्टूबर महीने से शुरूआत करने की तैयारी

रांची : झारखंड में राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर जल्द ही एक नई व्यवस्था लागू होने की तैयारी की सूचना सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इस योजना के सभी लाभुकों के लिए भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब योजना की राशि जिला स्तर से नहीं, बल्कि सीधे राज्य स्तर से लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर, दतिया उपचुनाव : नामांकन के अंतिम दिन आज दिग्गजों का होगा जमावड़ा, बीजेपी का असली टेस्ट

अक्टूबर महीने से नई व्यवस्था

बताया जा रहा है कि अक्टूबर महीने से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था के तहत हर महीने एक तय तिथि पर ‘मंईयां सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा और इसी दिन राज्यभर के करीब 51 लाख लाभुकों के खातों में एक साथ राशि भेजी जाएगी. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है. इसके लिए जैप-आईटी (JAP-IT) ने नया पोर्टल भी तैयार किया है. नई प्रणाली लागू होने के बाद भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह राज्य स्तर से संचालित होगी.

जिलों के माध्यम से राशि

अभी तक योजना की राशि जिलों के माध्यम से लाभुकों के खातों में भेजी जाती थी. विभाग पहले जिलों को योजना की राशि उपलब्ध कराता था. इसके बाद प्रत्येक जिला अपने स्तर पर डीबीटी के जरिए लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजता था. अलग-अलग जिलों में भुगतान अलग-अलग समय पर होने के कारण कई महिलाओं को राशि मिलने में 10 से 15 दिनों तक का इंतजार करना पड़ता था. लाभुकों को भी यह जानकारी नहीं होती थी कि उनके खाते में राशि कब आएगी.

नई व्यवस्था में क्या बदलेगा?

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी लाभुकों को एक ही दिन राशि मिलेगी. ऐसे में प्रत्येक महीने एक दिन ‘मंईयां सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा और उसी दिन सभी लाभुकों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी. राज्य स्तर से सीधे बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होगी. भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और एकरूप होगी. राज्य स्तर से भुगतान की निगरानी आसान होगी. वहीं असफल भुगतान का जल्द समाधान किया जा सकेगा. नई प्रणाली लागू होने के बाद जिलावार देरी की समस्या खत्म होगी. साथ ही ऑडिट, वित्तीय मिलान और निगरानी भी अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर