Thursday, July 23, 2026

16 जुलाई को होने वाले रथ यात्रा से पहले जगन्नाथपुर मंदिर ट्रस्ट कमेटी का बैंक खाता फ्रीज, जानें क्यों?

रांची : 16 जुलाई से राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में शुरू हो रहे रथ यात्रा के ठीक पहले जगन्नाथपुर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है. यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद की गई है. अदालत में मंदिर प्रबंधन और वित्तीय व्यवस्था को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान यह कदम उठाया गया. बताया गया कि जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. हाईकोर्ट इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : भारत-यूके ट्रेड डील लागू होने पर बोले पीएम मोदी – किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स को मिलेगा लाभ

झारखंड हाईकोर्ट पूर्व में ही झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को मंदिर के संचालन के लिए नई प्रबंधन योजना (मैनेजमेंट स्कीम) तैयार करने का निर्देश दे चुका है. इसी क्रम में ट्रस्ट कमेटी के बैंक खाते को फ्रीज किया गया है ताकि बिना न्यायालय की अनुमति के किसी प्रकार का वित्तीय लेन-देन न हो सके.

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आगामी रथ यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारु आयोजन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने और सभी आवश्यक प्रशासनिक इंतजाम सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. साथ ही धार्मिक न्यास बोर्ड को तय समय के भीतर प्रबंधन योजना प्रस्तुत करने को कहा गया है. मामले की अगली सुनवाई 3 सप्ताह बाद मुकर्रर की गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर