TVK प्रमुख विजय थलपति ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया है. मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद विजय ने अपनी पहले वादे को पूरा करते हुए 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया.
CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. #CMJosephVijay pic.twitter.com/SiXZdo5PzA
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) May 10, 2026
सीएम विजय ने संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिये हैं. इसके अलावे उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने कहा कि वह किसी भी शाही वंश से नहीं है. इसके बाद भी जनता से उन्हें स्वीकार किया है.
बता दें कि विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यहां जवाहरलाल नेहरु इनडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में कहा कि वास्तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध शासन के नए युग की शुरुआत अब हो गई है. उन्होंने कहा कि उनके अलावा सत्ता का कोई दूसरा केंद्र नहीं होगा और वही सत्ता के एकमात्रा केंद्र होंगे.
TVK को इन पार्टियों ने दिया समर्थन
गौरतलब है कि विजय सरकार गठन में उनकी पार्टी को समर्थन देने के लिए कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और वाम दलों का धन्यवाद किया. उन्होंने बच्चों को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि टीवीके की जीत उन्हीं की वजह से हुई. क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए राजी किया.
PM मोदी ने विजय को दी बधाई
इधर, पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नए सीएम जोसेफ विजय को बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी.




