हजारीबाग : बुधवार को सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटता हुआ वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद गुरूवार को हजारीबाग के बरही थाने की पुलिस ने मामने का सत्यापन करते हुए आरोपी आलोक गुप्ता को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने बरही थाना कार्ड सं-468/25, दिनांक- 17/12/25 धारा 115 (2) / 126 (2)/352/ 351(2)/3(5) भा० न्या०सं० दर्ज किया गया।
Highlights:
क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ थी घटना
पुलिस की छानबीन में यह घटना बरही थाना के हरिनगर मोहल्ला का पाया गया। इस संबंध में नाबालिग बच्चे की माँ द्वारा बताया गया कि दिनांक-17/12/25 को अपने 11 वर्षीय पुत्र को घर के बगल में क्रिकेट खेलने के क्रम में अलोक गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० विरेन्द्र साव ग्राम हरीनगर थाना बरही जिला हजारीबाग के द्वारा अचानक बेरहमी से मारपीट करने लगे। मार पीट के दौरान बच्चे की चिल्लाहट सुन कर माँ के द्वारा अपने पुत्र की जान बचायी गयी।
इस संबंध में कांड के अभियुक्त को विशेष दूत के माध्यम से धारा-35 (3) BNSS के तहत पूछ-ताछ तथा अपना पक्ष रखने हेतु नोटिस दिया गया परंतु उनके तथा उनके परिवार के सदस्यो द्वारा नोटिस लेने से इंकार कर दिया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 18/12/2025 को एक विशेष टीम बनाकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अलोक गुप्ता, जो ग्राम हरीनगर गया रोड बरही थाना बरही जिला हजारीबाग, का रहने वाला है, उसे युवराज होटल, हजारीबाग रोड NH-33 के पास से गिरफ्तार किया गया ।


