मेदिनीनगर/पलामू : जिले के पांकी पिपराटॉड़ थाना क्षेत्र स्थित पिपरा टांड में अज्ञात लोगों ने सब्जी विक्रेता अब्दुल बारीक मियां (लगभग 45 वर्ष) की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें : पलामू में कुएं से युवक का शव बरामद, गढ़वा में सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि केलहवा बाजार में सब्जी बेचने के दौरान किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मारपीट करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है । इनके ठिकानों पर छापामारी हो रही है ।


