Thursday, July 23, 2026

पटना में आईजी सुनील नायक को गिरफ्तार करने पहुंची आंध्र प्रदेश पुलिस, पूर्व सांसद से जुड़ा है मामला

पटना में उस समय हलचल मच गई जब आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास पर पहुंची। आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश से जुड़े एक पुराने मामले में की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आईजी सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

यह मामला साल 2021 का है, जब वे आंध्र प्रदेश में सीआईडी में पदस्थापित थे। उस समय नरसापुरम से पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया था। हाल ही में अदालत ने उनकी जमानत रद्द कर दी, जिसके बाद आंध्र प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पटना पहुंची है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी। घटना को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। फिलहाल पुलिस की टीम आवास पर मौजूद है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर