Thursday, July 23, 2026

अबू धाबी में ईरानी मिसाइल के मलबा से एक भारतीय घायल, अधिकारियों ने यह बताया

न्यूज डेस्क : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक के घायल होने की पुष्टि हुई है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक के घायल होने की ख़बर दी है. पीटीआई के मुताबिक़, “अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अबू धाबी में एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद, अल-शवामेख इलाक़े में उसके टुकड़े गिरने से एक भारतीय नागरिक को मामूली चोट आई है.”

इसे भी पढ़ें : असम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, 19 सीटों पर जेएमएम अकेले लड़ेगा चुनाव

अबू धाबी की सरकारी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह घटना एयर डिफ़ेंस सिस्टम से एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद हुई. इस घटना में एक भारतीय नागरिक को मामूली चोट आई है. अधिकारियों ने कहा है कि आम जनता को केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लेनी चाहिए और अफवाह या बिना पुष्टि वाली जानकारी से बचना चाहिए और न ही ऐसी जानकारी दूसरों के साथ साझा करनी चाहिए.

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने थोड़ी देर पहले कहा था कि देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ईरानी मिसाइल और ड्रोन के ख़तरों को रोकने में लगे हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि जो आवाज़ें सुनाई दे रही हैं वे मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की वजह से हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर