Saturday, October 31, 2026

असम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, 19 सीटों पर जेएमएम अकेले लड़ेगा चुनाव

रांची :असम में विधानसभा चुनाव को लेकर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव को लेकर नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है. नामांकन की समय सीमा खत्म होने से पहले झारखंड की सत्ताधारी पार्टी जेएमएम ने कांग्रेस से अलग होकर असम में अकेले 19 विधानसभा सीटों पर अपने चुनाव चिह्न तीर धनुष पर चुनाव में किस्मत आजमाएगी. रविवार देर शाम कांग्रेस के साथ औपचारिक गठबंधन नहीं होने के बाद पार्टी ने यह ऐलान किया.

जेएमएम ने किया ऐलान

जेएमएम की घोषणा के मुताबिक झारखंड में मिलकर सत्ता चला रहे जेएमएम और कांग्रेस असम विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. झामुमो ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाएं खत्म होने के बाद अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है. पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि कांग्रेस से हमारा समझौता नहीं हो सका है, इसलिए हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे. पार्टी अब 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एक सीट वाम दलों के लिए छोड़ी गयी है.

दो उम्मीदवारों की घोषणा

WhatsApp Image 2026 03 23 at 10.31.27

इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दो महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 47, मजबत विधानसभा क्षेत्र से प्रीति रेखा बरला को उम्मीदवार बनाया है, जबकि 93, सोनारी विधानसभा क्षेत्र से बलदेव तेली को चुनाव मैदान में उतारा है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों प्रत्याशी क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक जुड़ाव और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं, जिससे पार्टी को चुनाव में मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार की गैस कंपनियों को सलाह, ‘होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन में लगाएं PNG कनेक्शन’

सीएम दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिले

मुख्यमंत्री हेमत सोरेन खुद दिल्ली जाकर कांग्रेस नेतृत्व से मिले, वहीं पार्टी महासचिव विनोद पांडेय असम में सक्रिय रहकर जमीन तैयार करते रहे. इसके बावजूद दोनों दलों के बीच सम्मानजनक सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद झामुमो ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. कांग्रेस झामुमो को पांच से ज्यादा सीटें देने पर राजी नहीं थी. झामुमो और कांग्रेस के बीच लंबे समय से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी. लेकिन यह प्रवास अंततः बेनतीजा रहा. इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करने असम कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और अध्यक्ष गौरव गोगोई रांची आये थे.

असम में भी तीर-कमान चुनाव चिन्ह

असम विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग से झामुमो को उसका पारंपरिक चुनाव चिन्ह तीर-कमान मिल चुका है. असम में फिलहाल भाजपा की सरकार है और कांग्रेस मुख्य विपक्ष की भूमिका में है. झामुमो नेताओं का दावा है कि वे मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे.

असम में झामुमो की चुनावी रणनीति सामाजिक समीकरणों पर आधारित है. पार्टी असम के आदिवासी और चाय बागान (टी-ट्राइव) समुदायों को साधने की कोशिश कर रही है, जो राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं. 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 19 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

जेएमएम प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने कहा

इधर रांची में JMM प्रवक्ता मनोज पांडे ने असम विधानसभा चुनाव पर कहा, “जहां तक मुझे खबर मिली है कि देर रात ये फैसला हुआ है कि 19 सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, अगर कांग्रेस गठबंधन के प्रति संजीदा है तो जिन 19 सीटों पर हम लोगों ने घोषणा की है, उन 19 सीटों को छोड़कर ही उम्मीदवार उतारे, गठबंधन तभी बना रहेगा। असम में अगर एक सेक्युलर सरकार बनानी है तो उन्हें इस रास्ते पर आना होगा, क्योंकि हम एक सीमा से ज्यादा राजनीतिक रूप से नहीं झुक सकते हैं, हम अपने मान-सम्मान के साथ समझौता नहीं कर पाएंगे, हमारा जो जन आधार है, जन समर्थन है, जो हेमंत सोरेन जी की लोकप्रियता है, उस अनुरूप हमें हमारा हक मिलना चाहिए।”

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बयान पर मनोज पांडे ने कहा, “देखिए, गौरव गोगोई असम के नेता हैं, असम को भली-भांति वो जानते हैं और जो बात वो बोल रहे हैं, मुझे लगता है कुछ हद तक सच्चाई भी उसमें है। क्योंकि भाजपा में पुराने जो कांग्रेसी हैं, वही अभी वहां डोमिनेट कर रहे हैं, तो इस ख्याल से उन्होंने बोला, लेकिन जहां तक लड़ाई की बात आएगी…लड़ाई रोचक होगा और मुझे लगता है गैर भाजपा सरकार बनाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा की अहम भूमिका होगी।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर