Sunday, September 27, 2026

रांची के लालपुर में मारपीट के कारण हुई थी बुजुर्ग की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

रांची: शहर के लालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुई मारपीट की एक गंभीर घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब आठ बजे मधेश्वर सिंह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान लोवर वर्द्धमान कम्पाउंड धोबी घाट के पास मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना कच्छप के पुत्र अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।मारपीट के दौरान मुन्ना कच्छप भी मौके पर पहुंचा और अपने बेटों का साथ दिया। तीनों के हमले में मधेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद लालपुर थाना में कांड संख्या 21/26, दिनांक 01 फरवरी के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापामारी टीम का गठन किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अमन कच्छप उर्फ अमन उरांव, अनिकेत कच्छप और मुन्ना कच्छप तीनों निवासी लोवर वर्द्धमान कम्पाउंड, झीपा कोचा टोला, थाना लालपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लेने की अपील की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर