Sunday, September 13, 2026

असम में चुनाव प्रचार खत्म कर आज सीएम हेमंत सोरेन लौटेंगे रांची, कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

न्यूज डेस्क : असम में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार को लेकर पिछले 10 दिनों से असम में हैं. अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां कामाख्या के पावन धाम में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. इस दौरान जेएमएम के कई समर्थक भी उनके साथ नजर आए. मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी, दिल्ली पुलिस भी रही मौजूद

सीएम हेमंत ने साझा किया पोस्ट

एक्स पर अपने पोस्ट हेमंत सोरेन ने लिखा, “असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। असम की वीर और क्रांतिकारी भूमि के मेरे भाइयों-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उससे मन अभिभूत है। यह विश्वास और प्रेम हमारी ताकत है। तीर-धनुष के संकल्प के साथ आपका अपना जेएमएम शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आपको हक-अधिकार दिलाकर रहेगा। मां कामाख्या सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, सबका कल्याण करें।”

18 सीटों पर जेएमएम लड़ रही चुनाव

9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने 18 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं और इन उम्मीदवारों के पक्ष में हेमंत सोरेन व जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन समेत ने पार्टी के 18 उम्मीदवारों के समर्थन में कई सभाएं कीं। हालांकि, कुछ स्थानों पर सभाओं की अनुमति नहीं मिलने और हेलीकॉप्टर उड़ान की अनुमति न मिलने जैसी बाधाएं भी सामने आईं। इसके बाद दोनों नेताओं ने मोबाइल फोन के जरिए जनता को संबोधित किया और इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर