Thursday, July 23, 2026

पलामू में शादी समारोह में गोलीबारी करने का आरोपी गिरफ्तार, साहिबगंज में युवक की मौत

पलामू : बीते 11 मार्च को जिले के नवगढ़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम नवगढ़ स्थित विवाह समारोह स्थल पर पहुँचने पर जांच में पाया गया कि जयमाल स्टेज पर चढ़ने को लेकर बराती एवं शराती पक्ष के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान बराती पक्ष से आए कमल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, पिता संजय चौधरी, निवासी ग्राम पोटमा, पो० लगमा, थाना एवं जिला गढ़वा को घराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा पैर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में घायल कमल चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना कांड सं०-29/2026, दिनांक 11.03.2026, धारा-126(2)/115(2)/109(1)/3(5) बीएनएस-2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापामारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप प्राथमिकी अभियुक्त राकेश चौधरी, उम्र 42 वर्ष, पिता कामेश्वर चौधरी, निवासी नवगढ़, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियार की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर छापामारी की जा रही है।

साहिबगंज में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में उधवा कचहरी पुल के पास मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अनसारूल मोमिन (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी बाजार का निवासी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के एसआई शिवानंद प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. वहीं घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत फरार हो गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर