Wednesday, October 7, 2026

पलामू में घर के अंदर हथियार से चली गोली, युवक की हुई मौत

पलामू : नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान तुकबेरा गांव निवासी अमरजीत चौहान (22 वर्ष) के रूप में हुई है.घटना मंगलवार करीब 12 बजे दोपहर की बताई जा रही है. गोली युवक को उसके घर के अंदर ही लगी.

इसे भी पढ़ें: पलामू पुलिस का अगला निशाना अपराधियों की सजा, 50 गंभीर मामलों को स्पीड ट्रायल के लिए भेजा

WhatsApp Image 2026 10 06 at 15.26.46

घटना की सूचना मिलने के बाद नावाबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बरामद पिस्टल अवैध है.हालांकि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल से देसी पिस्टल बरामद हुई है.यह अवैध हथियार है. युवक को गोली कैसे लगी और घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर