रांची : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी की ओर से गिरफ्तार उस्मान की जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। मोहम्मद उस्मान की बेल पर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CID को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद एजेंसी ने केस डायरी कोर्ट को सौंप दी है. अब कोर्ट केस डायरी का अवलोकन करने के बाद 13 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई करेगा.
इसे भी पढ़ें :9 अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए दोनों टीमें पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया जोरदार स्वागत
मोहम्मद उस्मान ने अपनी जमानत के लिए CID कोर्ट से गुहार लगाई है. CID की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि JPSC की ततकालीन उप परीक्षा कंट्रोलर श्वेता गुप्ता ने 26 मई 2026 को आधिकारिक रूप से उत्तर कुंजी (आंसर की) प्रकाशित होने से पहले ही अपने मोबाइल नंबर 8809436753 से निजी एजेंसी TDPL के कर्मचारी मो. उस्मान को व्हाट्सएप पर भेजी थी. श्वेत गुप्ता से मिली आंसर की को उस्मान ने लीक किया और कई अभ्यर्थियों तक इसे पहुंचाया.


