पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ार में बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए. लोगों के अनुसार बाइक चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बाइक चलाने के दौरान पेड़ से जा टकराया.
इसे भी पढ़ें: वियतनाम में मृत प्रवासी कामगार स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सरकार ने दी 5 लाख की सहायता राशि
चारों युवक अपने रिश्तेदार के यहां खड़ार आए थे.घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी.घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है.


