गिरिडीह : गिरिडीह में युवाओं के रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर 12 अक्टूबर को रोड शो का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। रोड शो में सांसद सह भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी के साथ अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा समेत कई अतिथियों के शामिल होने की बात कही गई है।
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह : शीतलपुर में किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इंजीनियरिंग की कर रहा था पढ़ाई
बिनोद सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह में 12 अक्टूबर को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस मुहिम का उद्देश्य हर युवा को शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि गिरिडीह के युवा रोजगार के लिए दूसरे शहरों में भटकने के बजाय अच्छी शिक्षा हासिल कर डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस अधिकारी बनें। रोड शो में युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
बिनोद सिन्हा के मुताबिक, रोड शो में सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा समेत डॉक्टर, डेंटिस्ट और अन्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।


