मनोरंजन डेस्क: चर्चित रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ का घर इन दिनों सिर्फ लड़ाई और विवादों के लिए ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली मजेदार बातचीत को लेकर भी चर्चा में है। शो के कुछ एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Highlights:
ऐसा ही एक मजेदार पल तेज प्रताप यादव, शहजाद और गौतम के बीच देखने को मिल रहा है। ‘सोडा या जोन’ गेम के दौरान जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि वह घर में मौजूद किस लड़की के साथ डेट पर जाना चाहेंगे, तो उन्होनें बिना ज्यादा सोचे इरिना का नाम लिया। इरिना का नाम लेते ही तेज प्रताप काफी मुस्कुराने और शरमाने लगते है।
इसे भी पढ़े: दिल्ली में 5 मंजिली इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
गौतम ने पूछा मजेदार सवाल
दरअसल, गेम के दौरान गौतम ने तेज प्रताप यादव और शहजाद से अलग-अलग सवाल पूछे। गेम का नियम था कि दोनों में से जो कंटेस्टेंट सवाल का ज्यादा मजेदार या दिलचस्प जवाब देगा, उसे मैकडॉवेल सोडा का एक सिप लेना होगा। इसी दौरान गौतम ने दोनों से पूछा कि अगर उन्हें बिग बॉस के घर में मौजूद किसी एक कंटेस्टेंट के साथ डेट पर जाने का मौका मिले, तो वह किसे चुनेंगे?
तेज प्रताप ने लिया इरिना का नाम
गौतम का सवाल सुनते ही तेज प्रताप के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने बिना ज्यादा समय लिए इरिना का नाम लिया। जवाब देते हुए तेज प्रताप खुद भी मुस्कुराते और थोड़ा शर्माते हुए नजर आए। तेज प्रताप का यह अंदाज देखकर शहजाद और गौतम ने उनकी टांग खिंचाई शुरू कर दी। दोनों ने उनके जवाब पर मजाक करते हुए कहा कि आज तो तेज प्रताप काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप भी लगातार मुस्कुराते रहे।
शहजाद और गौतम ने की टांग खिंचाई
इसके बाद काजल ने भी मौके का फायदा उठाया और ‘इरिना’ का नाम लेकर तेज प्रताप को छेड़ने लगीं। इसके बाद गेम का माहौल और भी मजेदार हो गया और सभी कंटेस्टेंट्स हंसते नजर आए।
काजल ने भी किया इरिना के नाम पर tease
हालांकि, तेज प्रताप ने इरिना का नाम सिर्फ गेम के दौरान मजाक में लिया या फिर उनके मन में सच में इरिना को लेकर कोई खास पसंद है, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल, ‘सोडा यारी जोन’ का यह छोटा-सा मोमेंट बिग बॉस के घर के मजेदार पलों में जरूर शामिल हो गया है।


