Sunday, July 26, 2026

बलूचिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला, 26 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा घायल

न्यूज डेस्क: बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक हुए विस्फोट की चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

आसपास की इमारतों को भी नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के समय जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट स्टेशन की ओर जा रही थी। विस्फोट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिसके कारण ट्रेन को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक के आसपास आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके का असर इतना ज्यादा था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम लगातार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ नहीं लगाने की अपील की है ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट की प्रकृति और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए आतंकी एंगल से जांच की जा रही है।

पहले भी निशाने पर रही है जाफर एक्सप्रेस

जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान रेलवे की प्रमुख लंबी दूरी की यात्री ट्रेन है। यह ट्रेन क्वेटा को पाकिस्तान के कई बड़े शहरों से जोड़ती है और बलूचिस्तान के संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरती है। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में रेलवे ट्रैक, सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों पर कई बड़े हमले हो चुके हैं। जिन इलाकों से यह ट्रेन गुजरती है, वहां बलूच लिबरेशन आर्मी का प्रभाव माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने का दावा किया था। संगठन ने उस समय 214 यात्रियों को बंधक बनाने और 30 सैनिकों की हत्या करने की बात कही थी। पाकिस्तान सरकार ने BLA को वर्ष 2007 में आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था।

बलूचिस्तान में लंबे समय से जारी है संघर्ष

बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववाद और आजादी की मांग को लेकर संघर्ष जारी है। यहां कई संगठन सक्रिय हैं, जिनमें बलूच लिबरेशन आर्मी को सबसे प्रभावशाली माना जाता है। यह संगठन बलूचिस्तान को पाकिस्तान सरकार और चीन के प्रभाव से मुक्त कराने की बात करता है। उनका कहना है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर बलूचिस्तान में कई दशकों से हिंसा और सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष जारी है।

यह भी पढ़ें: बंगाल के फालता में काउंटिंग शुरू, BJP आगे तो TMC चौथे स्थान पर

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर