Friday, October 30, 2026

जंतर मंतर खाली करने के पहले पुलिस कमिश्नर से मिले सीजेपी के नेता, कहा- ‘लोकतंत्र की वापसी की शुरुआत’

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाक़ात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही और इसमें पिछले कुछ दिनों में हुई सभी घटनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा, “20 तारीख को जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था. हालांकि, हम यह भी मानते हैं कि पूरे आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार सहयोग मिला. हमने इसका भी जिक्र किया. हमें उम्मीद है कि यह एक नए अध्याय की शुरुआत होगी.”

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेता डिंपल यादव का छात्रों के नाम संदेश, बोलीं- ‘यह जीत आपकी है’

रांका ने कहा कि आंदोलन की सभी मांगें मान ली गई हैं. उन्होंने बताया, “प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर वापस लेने और भविष्य में कोई नई एफ़आईआर दर्ज नहीं करने का आश्वासन भी दिया गया है.” शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर आशुतोष रांका ने कहा कि कई वर्षों बाद देश के लोगों ने इतनी खुशी महसूस की होगी.

उन्होंने कहा, “यह खुशी सिर्फ़ एक इस्तीफ़े की नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की वापसी की खुशी है. यह नागरिकों के अधिकारों और ज़िम्मेदारियों को फिर से हासिल करने का क्षण है.” उन्होंने कहा कि पिछले 37 दिनों का यह आंदोलन इतिहास में उस पल के रूप में याद किया जाएगा, जब देश के युवा अपने देश की रक्षा और उसके हितों के लिए सड़कों पर उतरे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर