Friday, October 30, 2026

बंगाल के फालता में काउंटिंग शुरू, BJP आगे तो TMC चौथे स्थान पर

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। सुबह 11 बजे तक छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक वह करीब 37 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब तक की गिनती में उन्हें 1904 वोट मिले हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

21 राउंड में होगी पूरी मतगणना

फालता सीट पर कुल 21 राउंड में वोटों की गिनती की जा रही है। इस सीट के 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार रीपोलिंग में मतदान प्रतिशत पहले से बढ़ा है। रीपोलिंग के दौरान 88.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि 29 अप्रैल को हुए मूल मतदान में 86.71 प्रतिशत वोट पड़े थे। फालता सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा था। आधिकारिक तौर पर इस सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, दोबारा मतदान से कुछ दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी। बताया गया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से पीछे हटने की बात कही थी, लेकिन इसकी कोई लिखित सूचना चुनाव आयोग को नहीं दी गई थी। इसी कारण रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और चुनाव चिन्ह मौजूद रहा।

EVM में छेड़छाड़ के आरोपों के बाद हुआ था रीपोल

29 अप्रैल को मतदान के बाद फालता क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि EVM पर भाजपा के चुनाव चिन्ह के ऊपर टेप चिपकाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता ने इलाके का दौरा कर जांच की थी। जांच में करीब 60 बूथों पर कथित छेड़छाड़ के सबूत मिलने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ मतदान केंद्रों पर लगे वेब कैमरों की फुटेज के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। फिलहाल मतगणना जारी है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर