नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने इस मुद्दे पर टिप्पणी की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “देर आए दुरुस्त आए. धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है. आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर जल्द ही समय के मुताबिक़ फ़ैसला लेंगे.”
मुरली मनोहर जोशी ने आगे लिखा, “उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया. मैं आशा करता हूँ कि अब भारतीय शिक्षा जगत में शीघ्र शांति स्थापित हो जाएगी और छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य और प्रगति के लिए व्यापक अवसर हासिल होंगे.”
इसे भी पढ़ें : रांची में छात्रों के सत्याग्रह धरना को जेएलकेएम का मिला साथ, ब्लैकलिस्टेड एजेंसी से आयोजित JSSC व JPSC परीक्षाओं को रद्द करने की मांग
इससे पहले गुरुवार को मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के अलग-अलग हिस्सों से आए स्टूडेंट्स को कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करते देखना बेहद दुखद है.” उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्टूडेंट्स की चिंताएं जायज़ हैं और उनका समाधान संवेदनशीलता के साथ निकालने की ज़रूरत है.


