Thursday, November 5, 2026

रांची में 65 लाख की आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवर बरामद

रांची: रांची पुलिस ने बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित पीपी ज्वेलर्स दुकान में पिछले महीने हुई करीब 65 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों की पहचान अमित कुमार और रजनीश लाल के रूप में हुई है और उन्होंने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़ें: JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID ने मुख्य आरोपी अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी के दो और करीबियों को किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्वी सिंहभूम और रांची जिला के अंतर्गत चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य जमशेदपुर के सुंदर नगर इलाके में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुंदर नगर थाना पुलिस के सहयोग से इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अमित कुमार को गिरफ्तार किया. बाद में उसकी निशानदेही पर अपराधी रजनीश लाल को भी गिरफ्तार किया. बाद में पूछताछ के आधार पर पुरुलिया रोड स्थित मानगो रोड नंबर 15 की एक ज्वेलरी दुकान से चोरी के भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए, जिसे वहां बेचा गया था.

कई सामान बरामद

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने गिरोह के 3-4 अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ओरमांझी थाना और बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के कई आभूषण दुकानों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर उसे अवैध रूप से बेचा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की अंगूठी, लॉकेट, कान का रींग समेत अन्य कई सामान बरामद किया है. पुलिस के अनुसार अमित कुमार उर्फ चिंगारी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हैं. वहीं रजनीश लाल फरार आरोपी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर