न्यूज डेस्क : इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के गवर्नर इमैनुएल मेल्कियादेस लाका लेना ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बताया कि मलबा गिरने से लोग अपने घरों में सोते समय दब गए. भूकंप से क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव टीमें काम कर रही हैं. इधर भूकंप के बाद कई और झटके महसूस किए गए.
इसे भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल क़िले पर पहली बार राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ से पहले गाया गया राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 5 बजे फ्लोरेस द्वीप पर आया. इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी. यह इलाक़ा बाली से करीब 600 मील यानी 1,000 किलोमीटर दूर है. भूकंप के बाद कई तेज़ आफ्टरशॉक्स भी आए, जिनमें एक की तीव्रता 6.1 थी.

