Sunday, November 1, 2026

बोकारो थर्मल में टला रेल हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आया स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचा ड्राइवर

बोकारो : बोकारो थर्मल क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डीवीसी प्लांट के अंदर से कोयला लेकर निकल रही एक मालगाड़ी ट्रेन से स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे फाटक खुला हुआ था और मालगाड़ी पहले से खड़ी थी, जबकि प्लांट का गेट बंद था।

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने बासुकीनाथ धाम में सपरिवार की पूजा अर्चना

इसी दौरान कार सवार फाटक पार कर रहे थे, तभी अचानक मालगाड़ी पीछे की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते ट्रेन ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी और कुछ दूर तक घसीट लिया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि कार चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

धनबाद स्टेशन से गांजा बरामद

धनबाद मंडल में ‘ऑपरेशन NARCOS’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। टीम ने कुल 33 किलो 880 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 94 हजार रुपए आंकी गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर