Thursday, October 29, 2026

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने बासुकीनाथ धाम में सपरिवार की पूजा अर्चना

दुमका : झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे और सपरिवार भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। चीफ जस्टिस को बासुकीनाथ धाम मंदिर में उनके पुरोहितों द्वारा विधि विधान पूर्वक समस्त देवी देवताओं का पूजा अर्चना कराया गया। साथ ही जनकल्याण के लिए उन्होंने भोलेनाथ की मंगल आरती भी की।

इसे भी पढ़ें : 21 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन 64 नए CDPO अभ्यर्थियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

इस दौरान मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई थी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर में दर्शन पूजन कराया गया। चीफ जस्टिस के बासुकीनाथ आगमन पर वन विभाग के विश्रामागार परिसर में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा प्रशासन की ओर से गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया

वहीं पूजा अर्चना के बाद चीफ जस्टिस को भेंट स्वरूप बाबा का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूजा अर्चना के बाद मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा बासुकीनाथ झारखंड वासियों सहित समस्त देशवासियों का कल्याण करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर