Wednesday, July 22, 2026

25 हजार का कर्ज देकर मांगा 50 हजार, बियर पिलाकर पारा शिक्षक को दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

पलामू : जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द के पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या उसके साथी पारा शिक्षक सुरेन्द्र यादव ने की थी। हत्या से पहले साथ में बैठाकर बियर पिलाया था। फिर मौका देखकर झोले से फरसा निकाल कर गर्दन पर वार कर दिया था। उदय हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को उद्भेदन किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र यादव छतरपुर नाग बाबा का रहने वाला है। सुरेन्द्र भी पारा शिक्षक है और पैतृक गांव तारूदाग डिंडी में कार्यरत है। उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : रिम्स रांची के पीजी छात्र की संदिग्ध मौत से रिम्स परिसर में शोक का माहौल, मामले की गंभीरता से जांच जारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि दोनों के बीच 25 हजार के बदले 50 हजार रुपये मांगने का विवाद था। दरअसल छह माह पहले सुरेन्द्र ने उदय से 25 हजार रूपए लिए थे। उदय उसका ब्याज जोड़कर 50 हजार रूपए मांग रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि एक सप्ताह पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई थी। इससे नाराज होकर सुरेंद्र यादव ने उदय सिंह की हत्या की साजिश रची।

इस संबंध में छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरूवार घटना की रात दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी। इसके बाद सुरेंद्र यादव, उदय सिंह को एक सुनसान स्थान पर ले गया और झोले में ले गए धारदार हथियार फरसा से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के आवेदन पर छत्तरपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े और हत्या में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर