रांची: राजधानी रांची के तिरिल बस्ती स्थित सीआरपीएफ कैंप में हवलदार के खुद को अपनी सर्विस बंदूक से गोली मार कर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय हवलदार ड्यूटी पर तैनात था और सुबह 9 बजे के आसपास यह घटना हुई। मृतक हवलदार पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद CRPF के अधिकारी मौके पर पहुँच कर जांच में जुटे है.
इसे भी पढ़ें: आधी रात फोरलेन पर ‘आग’ का प्लान, पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने बरसा दीं गोलियां; जवाबी फायरिंग में भागे बदमाश
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:15 बजे गोली की आवाज सुन कर जवान दौड़े तो देखा हवलदार भुवनेश्वर पाल सामने गिरे थे. मृतक हवलदार पलामू के हुसैनाबाद का रहने वाला है. लंबे समय से उसकी पोस्टिंग रांची CRPF कैम्प में थी. घटना की सूचना CRPF के अधिकारियों ने परिजनों को दी. घटना के बाद FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल इकट्ठा कर रही है.
बता दे कि भुवनेश्वर पाल के शव का रांची रिम्स में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिसके बाद परिजनों को दिया जाएगा. फिलहाल घटना के बारे में CRPF अधिकारियों की पूरी जानकारी दी जाएगी. आखिर घटना कैसे हुई और इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है.


