Sunday, September 27, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी का दावा, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को असम पुलिस ने गुवाहाटी से हिरासत में लिया है. दावा है कि आशुतोष रांका को रविवार (27 सितम्बर 2026) को पार्टी की ‘रीजनल वॉलंटियर्स मीट’ से ठीक पहले उनकी टीम के साथ हिरासत में लिया गया. आशुतोष रांका ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो पुलिस वैन में बैठे हुए दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस, बनाए गए राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त, अधिसूचना जारी

उन्होंने मीडिया से कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं कि अगर हम असम के स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखा देंगे, तो पूरे देश को उनकी हालत के बारे में पता चल जाएगा.” रांका ने कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा इस बात से भी डरे हुए हैं कि काज़ीरंगा में हमारे लोगों के अधिकार किस तरह छीने जा रहे हैं और ज़मीन, जंगल तथा पानी को किस तरह कॉरपोरेट्स को दिया जा रहा है.”

दूसरी ओर, सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग की है. सीजेपी ने इस्तीफ़ा नहीं देने पर 2 अक्तूबर को देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर